Odisha Culvert Collapse Update: ओडिशा के रायगढ़ा में निर्माणाधीन पुलिया हादसा, एक्जिटिव इंजीनियर समेत 3 लोग सस्पेंड, 5 लोगों की गई है जान
ओडिशा के रायगढ़ा जिले में सोमवार को एक निर्माणाधीन पुलिया के अचानक ढह जाने से चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी. हादसे के बाद प्रशासन ने एक्जिटिव इंजीनियर समेत तीन लोगों को सस्पेंड कर दिया है.
Odisha Culvert Collapse Update: ओडिशा के रायगढ़ा जिले में सोमवार को एक निर्माणाधीन पुलिया के अचानक ढह जाने से चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी. हादसे के बाद प्रशासन ने एक्जिटिव इंजीनियर समेत तीन लोगों को सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही पुलिया बनाने वाले ठीकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है. रायगढ़ जिला कलेक्टर स्वधा देव सिंह (Swadha Dev Singh) ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री की तरह से ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है.
यह घटना रायगढ़ा जिले के कल्याणसिंगपुर ब्लॉक में सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुई. लोग पुलिया के पास जमा बारिश के पानी में नहा रहे थे और गलती से निर्माणाधीन पुलिया के पास चले गए, जिसका निर्माण ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है. इस बीच निर्माणाधीन पुलिया उनके ऊपर गिर गया. जिसमें वे दब गए.
Tweet:
Rayagada (Odisha) culvert collapse | Rayagada District Collector Swadha Dev Singh says, "Three officers, including executive engineer Pradeep Kumar Mohanty, assistant executive engineer Venkat Muduli and junior engineer Rajesh Mandal, have been suspended. A complaint has been… pic.twitter.com/Jw5iik88NL
— ANI (@ANI) August 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2023 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

