Noida: गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के घर पहुंचा बुलडोजर, अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू
सबसे पहले श्रीकांत त्यागी के घर के बाह बालकनी में बनाए गए महंगे टाइल्स से निर्मित अवैध निर्माण को ढहाया गया और फिर छत में जो शेड बनाया गया है उस पर भी बुलडोजर या हथौड़ा चलेगा.
उत्तर प्रदेश: नोएडा (Noida) के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स (Grand Omaxe in Noida's Sector 93) के बाहर जेसीबी (JCB) पहुंच गए हैं. अवैध निर्माण को तोड़ने (Demolishes Illegal Administration) की कार्रवाई शुरू हो गई है. सबसे पहले श्रीकांत त्यागी के घर के बाह बालकनी में बनाए गए महंगे टाइल्स से निर्मित अवैध निर्माण को ढहाया गया और फिर छत में जो शेड बनाया गया है उस पर भी बुलडोजर या हथौड़ा चलेगा. जैसे ही ऑथिरिटी का हथौड़ा त्यागी के बालकनी पर चला तो वहां रहने वाले लोगों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया. बता दें कि दबंग नेता श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया है. पुलिस की 12 टीमें आरोपी की तलाश में बीते तीन दिन से दबिश दे रही हैं.
मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाबल मौजूद है. श्रीकांत त्यागी ने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की थी, जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था. बदसलूकी करने वाला श्रीकांत त्यागी अब तक फरार है. वहीं FIR के बाद भी श्रीकांत त्यागी पर सोसायटी में अपने गुंडे भेजकर लोगों को धमकाने का आरोप लगा है. पुलिस ने कई दबंगों हिरासत में ले लिया है.
#WATCH | Uttar Pradesh: Illegal construction at the residence of #ShrikantTyagi, at Grand Omaxe in Noida's Sector 93, demolished by the Noida administration.
Tyagi, in a viral video, was seen abusing and assaulting a woman here in the residential society. pic.twitter.com/xThZ2wF3gS
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 8, 2022
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2022 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

