देश

Sharad Pawar's Photos: शरद पवार के गुट ने अजित पवार को दी चेतावनी, कहा- NCP प्रमुख की इजाजत के बिना उनकी फोटो यूज न करें

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच अजित पवार के बगावत पर शरद पवार ने अपना रूख कड़ा कर लिया है. मंगलवार को शरद पवार ने कहा कि जिन्होंने उनकी विचारधारा के साथ ‘धोखा किया' उन्हें उनकी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए

Sharad Pawar's Photos: शरद पवार के गुट ने अजित पवार को दी चेतावनी, कहा- NCP प्रमुख की इजाजत के बिना उनकी फोटो यूज न करें
(Photo Credit : Twitter)

Sharad Pawar's Photos: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच अजित पवार के बगावत के बाद उनके कार्यालय में एनसीपी प्रमुख की तस्वीर यूज करने को लेकर चेतावनी दी गई है. शरद पवार गुट के एनसीपी प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा कि जो लोग शरद पवार को अपने नेता के रूप में स्वीकार नहीं करते हैं उन्हें उनकी तस्वीर का उपयोग नहीं करना चाहिए. वहीं इससे पहले शरद पवार ने भी अजित पवार के प्रति अपना रूख कड़ा करते हुए मंगलवार को कहा कि जिन्होंने उनकी विचारधारा के साथ ‘धोखा किया' उन्हें उनकी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं और जयंत पाटिल प्रदेश अध्यक्ष हैं, केवल वह (पार्टी) ही मेरी तस्वीर का इस्तेमाल कर सकती है. .

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).