News

Murder Caught on Camera: प्रयागराज के धूमनगंज में ईंटों से हमला कर रोडवेज ड्राइवर की हत्या, सीसीटीवी में कैद वारदात

प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में दिनदहाड़े एक दिल दहला देनेवाली घटना हुई. जहां बीच सड़क पर दो लोगों ने रोडवेज ड्राईवर की हत्या कर दी. यह घटना वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फूटेज में देखा जा सकता है रवेंद्र कुमार पर दो लोगों ने ईंटों और पत्थरों से हमला किया...

Murder Caught on Camera: प्रयागराज के धूमनगंज में ईंटों से हमला कर रोडवेज ड्राइवर की हत्या, सीसीटीवी में कैद वारदात
प्रयागराज में दिन दहाड़े हत्या (Photo: X|@Benarasiyaa)

प्रयागराज, 23 अक्टूबर: प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में दिनदहाड़े एक दिल दहला देनेवाली घटना हुई. जहां बीच सड़क पर दो लोगों ने रोडवेज ड्राईवर की हत्या कर दी. यह घटना वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फूटेज में देखा जा सकता है रवेंद्र कुमार पर दो लोगों ने ईंटों और पत्थरों से हमला किया. पीड़ित हमलों से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन एक ईंट सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. यह घटना 21 अक्टूबर के दोपहर की है. हमले के बाद इलाके में तनाव फैल गया. भड़के स्थानीय लोगों ने जीती रोड पर जाम लगाया, वाहनों में तोड़फोड़ की और प्रशासन पर देरी से कार्रवाई का आरोप लगाते हुए त्वरित पुलिस हस्तक्षेप की मांग की. पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है. जांच जारी है. यह भी पढ़ें: Viral Video: लखनऊ के एक मंदिर परिसर में दलित बुजुर्ग के साथ मारपीट, जबरन पेशाब चाटने को किया मजबूर

प्रयागराज के धूमनगंज में ईंटों से हमला कर रोडवेज ड्राइवर की हत्या

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2025 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).