Mumbai: सीएम योगी Bollywood को Boycott होने से बचाएंगे? अभिनेता सुनील शेट्टी ने मुख्यमंत्री से की ये अपील
सुनील शेट्टी ने कहा, '90 प्रतिशत बॉलीवुड ड्रग्स नहीं लेता है. वो सिर्फ कड़ी मेहनत करके लोगों तक अपना काम पहुंचाते हैं. इसलिए ये जरूरी है कि बॉलीवुड बायकॉट टैग को हटाया जाए.'
गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्मी दुनिया के कई जाने-माने सेलेब्स से मुलाकात की. इस दौरान सुनील शेट्टी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बॉलीवुड को लेकर कई मुद्दों पर बात की. सुनील शेट्टी ने ये भी कहा कि बॉलीवुड से बायकॉट टैग हटना जरूरी है.
यूपी के सीएम से बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा "आपकी मदद से रुक सकता है हैशटैग 'बॉयकॉट बॉलीवुड'. हममें से 99% लोग गलत कामों में लिप्त नहीं होते हैं. हमें इस धारणा को बदलना होगा. अगर आप नेतृत्व करते हैं और पीएम से भी बात करते हैं, तो इससे फर्क पड़ेगा.
सुनील शेट्टी ने कहा, '90 प्रतिशत बॉलीवुड ड्रग्स नहीं लेता है. वो सिर्फ कड़ी मेहनत करके लोगों तक अपना काम पहुंचाते हैं. इसलिए ये जरूरी है कि बॉलीवुड बायकॉट टैग को हटाया जाए.'
इस मीटिंग में सुनील शेट्टी, कैलाश खेर, सुभाष घई, जैकी श्राफ, सोनू निगम, रवि किशन और बोनी कपूर समेत कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया.
Hashtag 'BoycottBollywood' can stop with your help. Imp to convey that we've done good work. There can be one rotten apple. 99% of us don't indulge in wrong things. We've to change this perception. If you take lead and also talk to PM, it will a difference: Suniel Shetty to UP CM pic.twitter.com/wlSlZmgOol
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2023 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

