देश

Mumbai: ऑटो वाले के चलते बच गई मासूम लड़की की जिंदगी, 'रेड लाइट एरिया' में वेश्यावृत्ति के लिए बेचने आये थे दो लड़के

मुंबई की तिलक नगर पुलिस ने यूपी के आजमगढ़ रहने वाले दो लड़कों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों लड़के यूपी के आजमगढ़ से लेकर आये एक 18 साल की लड़की को रेड लाईट एरिया में वेश्यावृत के लिए बेचना चाहते थे. लेकिन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

Mumbai: ऑटो वाले के चलते बच गई मासूम लड़की की जिंदगी, 'रेड लाइट एरिया' में वेश्यावृत्ति के लिए बेचने आये थे दो लड़के
Pxfuel (Representational Photo)

मुंबई की तिलक नगर पुलिस ने यूपी के आजमगढ़ रहने वाले दो लड़कों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों लड़के यूपी के आजमगढ़ से लेकर आये एक 18 साल की लड़की को रेड लाईट एरिया में वेश्यावृत के लिए बेचना चाहते थे. लेकिन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार दोनों लड़कों में एक का नाम आंचल शर्मा (20) और अमन शर्मा (21) के रूप में हुई है. दोनों यूपी में आजमगढ़ के खालिसपुर गांव के रहने वाले हैं. दोनों लड़के यूपी से एक लड़की को लेकर मुंबई के लिए निकले. दोनों जब मुंबई के कुर्ला टर्मिनस स्टेशन पर उतरे तो उन लोगों ने एक ऑटो वाले से पूछा कि रेड लाइट एरिया किधर है है. ऑटो वाले ने साथ में लड़की को देखकर शक होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कों को गिरफ्तार किया है. दोनों लड़के जहां आजमगढ़ के खालिसपुर गांव के रहने वाले हैं. वहीं लड़की भी उसी जिले की रहने वाली है. लड़की की उम्र 18 साल है.

Tweet:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaj Tak (@aajtak)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2023 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).