Fire in Mumbai: मुंबई में राम मंदिर रेलवे स्टेशन के बाहर लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल, देखें वीडियो
मुंबई में राम मंदिर रेलवे स्टेशन के बाहर भीषण आग लग गई है. आग काफी भीषण होने की वजह से घटना स्थल पर अफारा-तफरी का माहौल है. फिलहाल आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिलने के बाद मौके पर दमकल की टीम मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है.
Fire in Mumbai: मुंबई में राम मंदिर रेलवे स्टेशन के (RamMandir Railway Station) बाहर भीषण आग लग गई है. आग काफी भीषण होने की वजह से घटना स्थल पर अफारा-तफरी का माहौल है. फिलहाल आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिलने के बाद मौके पर दमकल की टीम मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. आग कैसे लगी अभी तक वजहों का पता नहीं चल सका है. फिलहाल मौके पर दमकल की टीम के साथ ही स्स्थानीय पुलिस मौजूद है. बताया जा रहा है कि यह आग अस्मि इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में लगी है. इस इंडस्ट्रियल कॉम्पलेक्स के डीजल के गोदाम और स्क्रैप मैटेरियल की दुकानें हैं. फिलहाल आग भीषण होने की वजह से आग की लपटे ऊपर तक उठ रही है.
जानें पुलिस ने क्या कहा:
आग लगने के बारे में गोरेगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप भोसले ने कहा, "मुंबई के गोरेगांव पश्चिम के एक गोडाउन में आग लगी. करीब 12-13 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची है. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
Video:
राम मंदिर रेल्वे स्टेशनबाहेर आगीचं रौद्ररुप, नागरिकांमध्ये भीतीचं वातावरण #FireatRamMandirRailwayStation #MumbaiFire pic.twitter.com/8c8pA7CnHW
— Lokmat (@lokmat) January 24, 2024
video:
#WATCH महाराष्ट्र: दिलीप भोसले (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, गोरेगांव पुलिस स्टेशन) ने कहा, "मुंबई के गोरेगांव पश्चिम के एक गोडाउन में आग लगी।.... करीब 12-13 दमकल की गाड़ी यहां आ चुकी हैं और आग बुझाने का काम जारी है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अभी तक आग लगने का कारण नहीं पता… pic.twitter.com/hEWdmkCYHk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2024 10:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

