देश

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, उपराष्ट्रपति के हो सकते हैं उम्मीदवार!

मोदी सरकार में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि अभी कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं आ पाई है

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, उपराष्ट्रपति के हो सकते हैं उम्मीदवार!
केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी (Photo Credits : Facebook)

Mukhtar Abbas Naqvi Resigns: मोदी सरकार में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कहा जा रहा है कि बीजेपी नकवी को एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बना सकती है. हालांकि इसके बारे में अभी तक बीजेपी की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन नकवी ने मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने से पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी और मुलाकात से पहले दिल्ली में कैबिनेट की हुई बैठक में पीएम मोदी समेत अन्य मंत्रियों ने उनकी तारीफ की.

बता दें कि नकवी राज्यसभा सांसद है और उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा है, बीजेपी ने उन्हें इस बार राज्यसभा भी नहीं भेजा है. ऐसे में कहा जा रहा है कि बीजेपी नकवी को राज्यसभा ना भेजकर उनके तोहफा देने के लिए उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाना चाहती थी.

मुख्तार अब्बास नकवी ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2022 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).