VIDEO: भगवा रंग में रंगा मुकेश अंबानी का आलीशान घर! श्री राम के स्वागत में लेजर लाइट से जगमगाया एंटीलिया
रंगीन लाइटों से पूरी बिल्डिंग रोशनी से नहाई हुई है. एंटीलिया के अन्य हिस्सों को भी भगवान राम के स्वागत के लिए सजाया गया है.
मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी का घर 'एंटीलिया' कल अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले सजाया गया है, जिसका वीडियो सामने आया है. 'एंटीलिया' को जय श्री राम के उद्घोष से जगमग किया गया है. रंगीन लाइटों से पूरी बिल्डिंग रोशनी से नहाई हुई है. एंटीलिया के अन्य हिस्सों को भी भगवान राम के स्वागत के लिए सजाया गया है.
22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुकेश अंबानी और उनका परिवार सम्मिलित होगा. मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, बेटी ईशा अंबानी और उनके समधी आनंद पिरमल, बेटे आकाश और अनंत, बहू श्लोका तथा भावी बहू राधिका मर्चेंट के साथ इस पवित्र अवसर पर उपस्थित रहेंगे.
#WATCH | Mumbai: Reliance Industries Chairman and MD Mukesh Ambani's house 'Antilia' decked up ahead of the Ram Mandir 'Pran Pratistha' ceremony in Ayodhya tomorrow. pic.twitter.com/mKoTRNWZSV
— ANI (@ANI) January 21, 2024
अंबानी परिवार उन विशिष्ट अतिथियों में शामिल है, जिन्हें मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या आमंत्रित किया गया है. अंबानी परिवार के साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति, राजनीतिक हस्तियां, साधु-संत और आम जन इस शुभ दिन के साक्षी बनेंगे. यह समारोह राम लला की मूर्ति को मंदिर में स्थापित करने का अनुष्ठान है, जो सदियों से हिंदू समुदाय की आस्था का केंद्र रहा है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2024 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

