देश

Madhya Pradesh Building Collapse Video: सतना में तीन मंजिला इमारत रेनोवेशन के दौरान गिरी, 2 मजदूरों को बचाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मध्य प्रदेश के सतना में तीन मंजिला इमारत मंगलवार रात गिर गई. जिसके बाद वहां पर चीख पुकार मच गई. हादसे के बाद मलबे से दो मजदूर को बचाया गया. फिलहाल रेक्यू ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि इमारत में रेनोवेशन का काम कराया जा रहा था. इसी बीच यह हादसा हुआ.

Madhya Pradesh Building Collapse Video: सतना में तीन मंजिला इमारत रेनोवेशन के दौरान गिरी, 2 मजदूरों को बचाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
MP building collapse

Madhya Pradesh Building Collapse Video: मध्य प्रदेश के सतना में तीन मंजिला इमारत मंगलवार रात गिर गई. जिसके बाद वहां पर चीख पुकार मच गई. आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी. सूचना के तुरन्त बंद मौके पर स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम पहुंच. फिलहाल मलबे से दो मजदूर को बचाया गया. फिलहाल रेक्यू ऑपरेशन जारी है. जानकारी के मुताबिक इमारत में रेनोवेशन का काम कराया जा रहा था. इसी बीच इमारत गिर गई. जिससे इमारत में रेनोवेशन का काम कर रहे मजदूर मलबे में फंस गये.

वहीं हादसे के बाद सतना के विधायक (विधानसभा सदस्य) सिद्धार्थ कुशवाह भी सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे. पत्रकारों से बातचती में कहा कि दो मजदूरों को बचा लिया गया. बाकि मलबे में कितने लोग फंसे हैं. रेक्यू ऑपरेशन जारी है.

Video:

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).