देश

Assam Shocker: मां ने अपने नाबालिग बच्चे को पिलाया सिगरेट और शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार, असम के सिलचर से आई चौंकाने वाली घटना (See Pic)

असम के सिलचर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां चेंगकुरी इलाके में एक महिला पर अपने 20 महीने के बच्चे को सिगरेट और शराब पीने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है.

Assam Shocker: मां ने अपने नाबालिग बच्चे को पिलाया सिगरेट और शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार, असम के सिलचर से आई चौंकाने वाली घटना (See Pic)
Photo Credit- X

Assam Shocker: असम के सिलचर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां चेंगकुरी इलाके में एक महिला पर अपने 20 महीने के बच्चे को सिगरेट और शराब पीने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा है. दरअसल, चाइल्ड हेल्पलाइन सेल को तस्वीरों के साथ एक शिकायत मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई. सेल ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर महिला के घर पर छापा मारा और आरोपी मां को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि एक शिशु के साथ उसकी मां दुर्व्यवहार कर रही थी. इसके बाद हमने पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारी को सूचित किया और बच्चे को बचाया. बाल संरक्षण अधिकारी धनजीत चौधरी ने कहा कि बच्चा और मां दोनों फिलहाल बाल कल्याण समिति (CWC) की हिरासत में हैं. गहन जांच चल रही है और निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

मां ने अपने नाबालिग बच्चे को पिलाया सिगरेट और शराब

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2024 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).