Sexual Abuse By Step Father: सौतेले पिता द्वारा बच्ची को यौन शोषण से बचाने में नाकाम रही मां, कोर्ट ने 9 वर्षीय पीड़िता को नानी के साथ रहने की दी इजाजत
सौतेले पिता द्वारा बच्ची का यौन शोषण किए जाने और इसे रोकने में मां के नाकाम होने के बाद पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने 9 साल की पीड़ित बच्ची को अपनी नानी के साथ रहने की इजाजत दे दी है.
Sexual Abuse By Step Father: सौतेले पिता (Step Father) द्वारा बच्ची का यौन शोषण (Sexual Abuse) किए जाने और इसे रोकने में मां के नाकाम होने के बाद पंजाब और हरियाणा कोर्ट (Punjab & Haryana High Court) ने 9 साल की पीड़ित बच्ची को अपनी नानी (Maternal Grandmother) के साथ रहने की इजाजत दे दी है. कोर्ट ने फैसला देते हुए कहा कि अगर माता-पिता में से किसी की भी हिरासत में बच्चे का कल्याण नहीं होता है तो उसकी जिम्मेदारी किसी तीसरे व्यक्ति को सौंपी जा सकती है. कोर्ट ने 9 साल की बच्ची को उसकी मां को सौंपने से इनकार करते हुए उसकी कस्टडी उसकी नानी को सौंप दी है.
दरअसल, नाबालिग की कस्टडी को लेकर बच्ची की मां और उसकी नानी के बीच एक अनोखी कानूनी लड़ाई में जस्टिस मंजरी नेहरू कौल ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि बच्चे की मां उसकी प्राकृतिक अभिभावक है, लेकिन वह केवल अपने कानूनी अधिकार के बल पर बेटी की कस्टडी नहीं मांग सकती है.
देखें ट्वीट-
Punjab & Haryana HC Allows 9-Yr-Old To Stay With Maternal Grandmother After Mother Fails To Save Her From Sexual Abuse By Step Father
Read more: https://t.co/JFghRnJq57 pic.twitter.com/XiNhAVa2hE
— Live Law (@LiveLawIndia) March 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

