देश

Missing Girls And Women: 2 साल में 13 लाख लड़कियां और महिलाएं लापता, जानें किस राज्य में कितने केस

संसद में पेश किए गए केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2019 और 2021 के बीच देश में 13.13 लाख से अधिक लड़कियां और महिलाएं लापता हुईं. इनमें से ज्यादातर मध्य प्रदेश से थीं.

Missing Girls And Women: 2 साल में 13 लाख लड़कियां और महिलाएं लापता, जानें किस राज्य में कितने केस
(Photo Credit : Twitter)

Girls And Women Missing Case: पिछले हफ्ते संसद में पेश किए गए केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2019 और 2021 के बीच देश में 13.13 लाख से अधिक लड़कियां और महिलाएं लापता हुईं. इनमें से ज्यादातर मध्य प्रदेश से थीं. वहीं इस मामले में पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है. देशभर में 2019 से 2021 के बीच 18 साल से ऊपर की 10,61,648 महिलाएं और उससे कम उम्र की 2,51,430 लड़कियां लापता हो गईं.

डेटा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 2019 और 2021 के बीच 1,60,180 महिलाएं और 38,234 लड़कियां लापता हो गईं. पश्चिम बंगाल से कुल 1,56,905 महिलाएं और 36,606 लड़कियां लापता हो गईं. वहीं महाराष्ट्र में 1,78,400 महिलाएं और 13,033 लड़कियां लापता हो गईं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2023 06:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).