रश्मिका मंदाना के Deepfake वीडियो पर Meta ने नहीं दिया कोई जवाब, दिल्ली पुलिस ने भेजा था नोटिस
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले पर दिल्ली पुलिस ने मेटा को नोटिस भेजा था, हालांकि मेटा ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया है.
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) के डीपफेक वीडियो (Deepfake Video) मामले पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मेटा को नोटिस भेजा था, हालांकि मेटा ने इसपर कोई जवाब नहीं दिया है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्हें रश्मिका मंदाना के ‘डीप फेक’से संबंधित मामले की जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से उनका सत्यापन किया जा रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि तकनीकी विश्लेषण के तहत अधिकारी उन सभी ‘आईपी एड्रेस’ (IP Address) की पहचान कर रहे हैं जहां से वीडियो अपलोड किया गया था और उस ‘एड्रेस’ का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जहां से वीडियो पहली बार इंटरनेट पर अपलोड किया गया था.
#LIVE | Delhi Police probes Rashmika Mandanna deepfake case, sends notice to Meta
Tune in- https://t.co/W8RmsafuW2#DelhiPolice #Deepfake #Meta #RashmikaMandanna pic.twitter.com/6XsQNHkGxB
— Republic (@republic) November 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2023 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

