India Strong Reply To USCIRF: धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका के USCIRF रिपोर्ट को भारत ने नकारा, विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब, कही ये बात
यूएससीआईआरएफ के रिपोर्ट को भारत सरकार की तरह से विदेश मंत्रलाय ने ख़ारिज करते हुए करारा जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम इस तरह की गलत बयानी को खारिज करते हैं, जो केवल USCIRF को बदनाम करने का काम करता है.
India Strong Reply To USCIRF: पाकिस्तान के बाद अमेरिका भी कभी कभी भारत को बदनाम करने की कोशिश करता रहता है. कुछ इसी तरह अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने भारत में सरकारी एजेंसियों और अधिकारियों को धार्मिक स्वतंत्रता के ‘‘गंभीर उल्लंघन’’ के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए बाइडन प्रशासन से उनकी सम्पत्तियों से जुड़े लेनदेन पर रोक लगाकर उन पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है, यूएससीआईआरएफ के जिस रिपोर्ट को भारत सरकार की तरह से विदेश मंत्रलाय ने ख़ारिज करते हुए करारा जवाब दिया है. जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम इस तरह की गलत बयानी को खारिज करते हैं, जो केवल USCIRF को बदनाम करने का काम करता है.
बता दें कि यूएससीआईआरएफ ने धार्मिक स्वतंत्रता पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में अमेरिकी विदेश विभाग से कई अन्य देशों के साथ-साथ भारत को धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर ‘विशेष चिंता वाले देश’ के रूप में निर्दिष्ट करने के लिए कहा. यूएससीआईआरएफ 2020 से विदेश विभाग से ऐसी ही सिफारिश कर रहा है, जिन्हें अब तक स्वीकार नहीं किया गया है. यूएससीआईआरएफ की सिफारिशें मानना विदेश विभाग के लिए अनिवार्य नहीं है.
Tweet:
The US Commission on International Religious Freedom (USCIRF) continues to regurgitate biased and motivated comments about India, this time in its 2023 annual report. We reject such misrepresentation of facts, which only serves to discredit USCIRF itself: MEA Spokesperson… pic.twitter.com/08MISTWYum
— ANI (@ANI) May 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2023 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

