Delhi News: मंडोली जेल के जेलर दीपक शर्मा सस्पेंड, बीजेपी नेता के बर्थडे पार्टी में पिस्तौल लहराकर किया था डांस- VIDEO
सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराते हुए डांस का वीडियो वायरल होने के बाद मंडोली जेल के जेलर दीपक शर्मा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. तिहाड़ डीजी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
Jailor Deepak Sharma suspended: सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराते हुए डांस का वीडियो वायरल होने के बाद मंडोली जेल के जेलर दीपक शर्मा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. तिहाड़ डीजी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड किए गए जेलर दीपक शर्मा के वीडियो की जांच अब फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को सौंप दी गई है. दरअसल, दीपक शर्मा गुरुवार शाम घोंडा से भाजपा पार्षद के पति की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे. इस कार्यक्रम का आयोजन सीमापुरी थाने के पास किया गया था. यहां दीपक शर्मा 'नायक नहीं, खलनायक हूं मैं' गाने पर डांस कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पिस्तौल निकाली और हवा में लहराने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पार्टी के दौरान हवा में कुछ फायरिंग भी की गई. हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर पाई है.
ये भी पढें: Tihar Jail: तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, कैदी को छुरा मारा
मंडोली जेल के जेलर दीपक शर्मा सस्पेंड
जेलर दीपक शर्मा सस्पेंड, डांस करते हुए पिस्टल लहराने का Video हुआ था वायरल
◆ तमंचा हाथ में लेकर डांस करने का वीडियो हुआ था वायरल
◆ मंडोली जेल के असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट हैं दीपक
Jailer Deepak Sharma | #DeepakSharmaJailer | #TiharJail pic.twitter.com/5zm3ROL4h3
— News24 (@news24tvchannel) August 9, 2024
#Delhi #WATCH जेलर दीपक शर्मा ने कल रात घोंडा से भाजपा की निगम पार्षद के पति की जन्मदिन पार्टी में डांस करते हुए पिस्टल लहराई। सीमापुरी थाने के पास चल रहा था आयोजन। सूत्र का दावा कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। फिलहाल पिस्टल लहराने का विडियो वायरल@CPDelhi#DelhiPolice #viralvideo pic.twitter.com/abUW5DevMb
— Kunal Kashyap (@kunalkashyap_st) August 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

