देश

Smoke in Air India Flight: एयर इंडिया लंदन-मुंबई फ्लाइट के बाथरूम में शख्स ने पी सिगरेट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एयर इंडिया लंदन-मुंबई फ्लाइट में बाथरूम में धूम्रपान करने और अन्य यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने 37 वर्षीय अमेरिकी नागरिक रमाकांत के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Smoke in Air India Flight: एयर इंडिया लंदन-मुंबई फ्लाइट के बाथरूम में शख्स ने पी सिगरेट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Air India (Photo: Wikimedia Commons)

मुंबई: 11 मार्च को एयर इंडिया लंदन-मुंबई फ्लाइट में बाथरूम में धूम्रपान करने और अन्य यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने 37 वर्षीय अमेरिकी नागरिक रमाकांत के खिलाफ मामला दर्ज किया है. फ्लाइट क्रू के मुताबिक आरोपी ने फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश की. उसने यह भी कहा कि वह अपने बैग में एक गोली ले जा रहा था, लेकिन उसके बैग में ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली. आरोपी के नमूने जांच के लिए भेजे गए ताकि पुष्टि की जा सके कि वह नशे की हालत में था या मानसिक रूप से परेशान था. हाल ही कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें यात्रियों को विमान में धूम्रपान और पेशाब करने के लिए गिरफ्तार किया गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).