देश

Mahila Maha Panchayat: अहंकार में है BJP सरकार, बूटों तले रौंद रही Wrestlers की आवाज, पहलवानों के समर्थन में प्रियंका गांधी का ट्वीट

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से नए संसद भवन की ओर मार्च कर रहे पहलवानों को हिरासत में ले लिया है. जंतर-मंतर से पहलवानों के तंबू को भी हटा दिया गया है.

Mahila Maha Panchayat: अहंकार में है BJP सरकार, बूटों तले रौंद रही Wrestlers की आवाज, पहलवानों के समर्थन में प्रियंका गांधी का ट्वीट

Priyanka Gandhi On Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के धरने को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त हो गई है. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से नए संसद भवन की ओर मार्च कर रहे पहलवानों को हिरासत में ले लिया है. जंतर-मंतर से पहलवानों के तंबू को भी हटा दिया गया है.

पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा 'खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं. उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है. भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है. ये एकदम गलत है. पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है.'

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2023 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).