Ajit Pawar Poster: महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी बढ़ी! धाराशिव में अजीत पवार को भावी मुख्यमंत्री बताते हुए लगा पोस्टर (Watch Video)
महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों अटकलों का बाजार गर्म है. दावा किया जा रहा है कि अजीत पवार एनसीपी में बगावत करके बीजेपी के साथ जा सकते हैं. इन अटकलों के बीच महाराष्ट्र के धाराशिव में अजीत पवार समर्थन में पोस्टर लगा है. जिसमें अजीत पवार को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बताया गया है.
Ajit Pawar Poster: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों अटकलों का बाजार गर्म है. दावा किया जा रहा है कि अजीत पवार (Ajti Pawar) एनसीपी से बगावत करके 30 से 40 विधायकों को लेकर बीजेपी के साथ जा सकते हैं. अजीत पवार के बीजेपी में जाने के अटकलों के बीच महाराष्ट्र के धाराशिव में उनके समर्थन में पोस्टर लगा है. जिसमें अजीत पवार को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बताया गया है. हालंकि अजीत पवार अपनी सफाई में कह चुके है कि वे एनसीपी में ही रहेंगे और पार्टी छोड़कर नहीं जाएंगे.
वहीं इससे पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने कहा कि अजीत पवार में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने का सामर्थ्य है क्योंकि उनके पास काफी प्रशासनिक अनुभव है. राउत ने एकनाथ शिंदे का उदाहरण देते हुए कहा कि विभाजन करके कुछ अयोग्य लोग मुख्यमंत्री बन गए. बता दें कि शिंदे ने पिछले साल जून में 40 विधायकों के साथ बगावत की थी जिसके कारण राज्य में महा विकास आघाडी सरकार गिर गयी थी.
Video:
#WATCH | Poster appears in Dharashiv terming NCP leader Ajit Pawar as the future CM of Maharashtra. pic.twitter.com/m7dM3rXA6x
— ANI (@ANI) April 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2023 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

