देश

पुणे में एक महीने में COVID-19 के मामलों में बड़ा उछाल, सार्वजनिक स्थानों पर सख्ती करने पर विचार कर रही है महानगरपालिका

महाराष्ट्र का पुणे शहर में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पुणे महानगर पालिका की तरफ से लॉककडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है लेकिन पुणे के मेयर की तरफ से कहा गया है हम सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंध बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं.

पुणे में एक महीने में COVID-19 के मामलों में बड़ा उछाल, सार्वजनिक स्थानों पर सख्ती करने पर विचार कर रही है महानगरपालिका
कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

मुंबई: कोरोना वायरस को लेकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बाद पुणे सबसे इसकी चपेट में है. अब से करीब तीन महीने पहले पुणे में कोरोना के मामले काफी कम हो गए थे. लेकिन पुणे में कोविड-19 के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. पुणे के मेयर ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि फरवरी के पहले हफ्ते में कोरोना के 1300 मामले थे, लेकिन एक महीने में संख्या 7 हजार तक पहुंच गई. यह चिंता की बात है. फिलहाल लॉककडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है लेकिन हम सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंध बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2021 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).