Maharashtra: सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गाल से करने पर घिरे उद्धव सरकार में मंत्री गुलाबराव पाटिल, संजय राउत ने किया बचाव
उद्धव सरकार में मंत्री व शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने एक दिन पहले एनसीपी नेता एकनाथ खडसे को चुनौती देते हुए कहा था कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में आये और यहां की सड़के देखें. उन्हें यहां की सड़के फिल्म अभिनेत्री हेमालिनी की गाल की तरह नहीं मिली तो मै इस्तीफा दे दूंगा.
उद्धव सरकार में मंत्री व शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ( Gulabrao Patil) ने एक दिन पहले एनसीपी नेता एकनाथ खडसे को चुनौती देते हुए कहा था कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में आये और यहां की सड़के देखें. उन्हें यहां की सड़के फिल्म अभिनेत्री हेमालिनी (Hema Malini) की गाल की तरह नहीं मिली तो मै इस्तीफा दे दूंगा. गुलाबराव पाटिल के इस बयान को लेकर वे विवादों में घिरने हुए नजर आ रहे हैं. पाटिल के बयान को लेकर शिवसेना सांसद संजय(Sanjay Raut) राउत ने बचाव किया है. राउत ने कहा कि इस तरह की तुलना पहले भी हो चुकी है. यह हेमा मालिनी के लिए सम्मान की बात है. इसलिए इसे नेगेटिव में नहीं लेना चाहिये. इससे पहले लालू यादव ने भी ऐसा उदाहरण दे चुके हैं. हम हेमा मालिनी का सम्मान करते हैं
This type of comparison has happened earlier too. It's a respect for Hema Malini. So, don't see it negatively. Earlier, Lalu Yadav had also given a similar example. We respect Hema Malini: Sanjay Raut, Shiv Sena MP pic.twitter.com/qksjYfR9Vw
— ANI (@ANI) December 20, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2021 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

