देश

Maharashtra: सोलापुर जिले में मूसलाधार बारिश, कब्रिस्तान जाने के लिए जान हथेली पर लेकर नदी पार करते नजर आए लोग

सोलापुर जिले के अक्कलकोट तालुक में हराना नदी में बाढ़ आ गई है. इस बाढ़ से पीतापुर-अकटनाल गांव का संपर्क पूरी तरह टूट गया है. यह गांव नदी के एक किनारे पर है, इसलिए लोग अपनी जान हथेली पर लेकर नदी पार करने को मजबूर हो गए हैं.

Maharashtra: सोलापुर जिले में मूसलाधार बारिश, कब्रिस्तान जाने के लिए जान हथेली पर लेकर नदी पार करते नजर आए लोग
जान हथेली पर रखकर नदी पार करते लोग (Photo Credits: Twitter)

महाराष्ट्र (Maharashtra) के सोलापुर जिले (Solapur District) के अक्कलकोट (Akkalkot) तालुका में हराना नदी में बाढ़ आ गई है. इस बाढ़ से पीतापुर-अकटनाल गांव का संपर्क पूरी तरह टूट गया है. यह गांव नदी के एक किनारे पर है, इसलिए लोगों को जान हथेली पर लेकर नदी पार करनी पड़ती है. हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि गांव के किनारे बने कब्रिस्तान में जाने के लिए लोग अपनी जान हथेली पर लेकर नदी पार करते नजर आए. कब्रिस्तान जाने के लिए नदी पार करते लोगों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को शव को कब्रिस्तान ले जाते समय पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).