Maharashtra Govt Advisory For H3N2: महाराष्ट्र में H3N2 वायरस का कहर, शिंदे सरकार ने जारी की एडवाइजरी
भारत में अब तक इन्फ्लूएंजा सब टाइप H3N2 की वजह से 3 लोगों की मौत हो चुकी हैं. महाराष्ट्र सरकार ने सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए कहा है साथ ही एडवाइजरी भी जारी की है.
Maharashtra Govt Advisory For H3N2: बदलते मौसम की वजह से H3N2 इन्फ्लूएंजा का प्रकोप तेजी से फैल रहा है. महाराष्ट्र में लोग H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस से संक्रमित हो रहे हैं. इस फ्लू से खासकर बच्चे अधिक संक्रमित हो रहे हैं. बुखार, खांसी, वाले मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है. अब तो इस वायरस से मौत भी होने लगी है.
भारत में अब तक इन्फ्लूएंजा सब टाइप H3N2 की वजह से 3 लोगों की मौत हो चुकी हैं. महाराष्ट्र सरकार ने सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए कहा है साथ ही एडवाइजरी भी जारी की है.
महाराष्ट्र सरकार ने सलाह देते हुए कहा कि इन्फ्लुएंजा H1एN1 और H3N2 टाइप-A के उपप्रकार हैं. नागरिकों को घबराना नहीं चाहिए. इसके लिए कारगर दवा उपलब्ध है. सर्दी, बुखार, खांसी होते ही तुरंत नजदीकी सरकारी या निजी अस्पताल में जाकर डॉक्टर की सलाह पर ही इलाज कराना चाहिए.
इन्फ्ल्यूएंझा एच १ एन १ आणि एच ३ एन २ टाईप-ए चे उपप्रकार आहेत. नागरिकांनी घाबरुन जाऊ नये. यावर प्रभावी औषधी उपलब्ध आहे. सर्दी,ताप,खोकला होताच जवळच्या सरकारी किंवा खासगी दवाखान्यात त्वरीत दाखवून डॉक्टरांच्या सल्ल्यानेच उपचार घ्यावेत - सार्वजनिक आरोग्य विभागhttps://t.co/c3kk7y5C4l pic.twitter.com/ZYxQ38de37
— MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) March 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2023 10:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

