Maharashtra में अब Hello की जगह बोला जाएगा 'वंदे मातरम', शिंदे सरकार ने जारी किया आदेश
अब सरकारी कर्मचारियों को फोन पर 'हैलो' की बजाय 'वंदेमातरम' बोलना होगा. यह नियम गांधी जयंती यानी आज से लागू होगा.
महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए संकल्प जारी किया है. इसके मुताबिक, अब सरकारी कर्मचारियों को फोन पर 'हैलो' की बजाय 'वंदेमातरम' बोलना होगा. यह नियम गांधी जयंती यानी आज से लागू होगा.
महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को जारी किए एक सरकारी संकल्प (जीआर) में कहा कि सरकारी और सरकारी वित्त पोषित संस्थानों में काम करने वाले सभी कर्मचारी फोन कॉल लेते समय 'हैलो' की बजाय 'वंदे मातरम' का उपयोग करेंगे. महाराष्ट्र के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सरकारी संकल्प में कहा गया है कि अधिकारी उनसे मिलने आने वाले लोगों में भी वंदे मातरम का अभिवादन के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए जागरूकता पैदा करें. इस आदेश की कॉपी सभी विभागों में भेज दी गई हैं.
महाराष्ट्र के सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों को कॉल आने पर अब अनिवार्य रूप से नमस्ते के बजाय 'वंदे मातरम' कहना होगा. महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुंगतीवार ने पहले ही कहा था कि हम आजादी के 76वें साल में प्रवेश कर रहे हैं. हम अमृत महोत्सव (स्वतंत्रता का) मना रहे हैं. इसलिए मैं चाहता हूं कि अधिकारी नमस्ते के बजाय फोन पर 'वंदे मातरम' कहें.
महाराष्ट्र में हैलो की जगह बोला जाएगा वंदे मातरम, शिंदे सरकार ने आदेश जारी किया
सपा नेता अबु आसिम बोले- 'भाजपा ने जानबूझकर ऐसा आदेश निकाला है, ताकि हिंदू-मुस्लिम के बीच में दरार आए'#Maharashtra | @abuasimazmi | @anjali_speak pic.twitter.com/mnzsoCs5cs
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) October 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2022 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

