देश

महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक, उद्धव ठाकरे सरकार बचाने को लेकर ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला!

हाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बीजेपी ने फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की है. ऐसे में सरकार को बचाने के लिए उद्धव ठाकरे की आगे की रणनीति क्या होगी. महाराष्ट्र सरकार की ओर से आज शाम 5 बजे बैठक होने जा रही है. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे करेंगे.

महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक, उद्धव ठाकरे सरकार बचाने को लेकर ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला!

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस की सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी सरकार से 30 जून (गुरुवार) को बहुमत साबित करने को कहा है. क्योंकि बीजेपी की तरफ से मौजूदा सरकार से फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग की गई है. फ्लोर टेस्ट में आशंका जाहिर की जा रही है कि उद्धव सरकार गिर जायेगी. वहीं सरकार बचाने को लेकर महाविकास अघाड़ी सरकार हर संभव कोशिश में लगी है. खबरों की माने तो फ्लोर टेस्ट को लेकर सरकार की आगे की रणनीति क्या होगी. महाराष्ट्र सरकार की आज शाम 5 बजे बैठक होने जा रही है. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे करेंगे. कहा जा रहा है कि बैठक में उद्धव ठाकरे सरकार बचाने को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

वहीं महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वासमत से पहले कांग्रेस नेताओं की मुंबई में बैठक चल रही है. पार्टी के नेताओं में अशोक चव्हाण, नाना पटोले, बालासाहेब थोराट, सुनील केदार, चरण सिंह सपरा और नितिन राउत मौजूद हैं.

  शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2022 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).