Maharashtra CM Post: एकनाथ शिंदे का तंज, कहा- विपक्ष में सीएम पद को लेकर होड़ मची है, पर पोस्टर लगाने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता
एनसीपी नेता जयंत पाटिल के सीएम पद के बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है. शिंदे ने महा विकास अघाड़ी (MVA) के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा. पोस्टर लगाने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता.
Maharashtra CM Post: एनसीपी नेता जयंत पाटिल के सीएम पद के बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पलटवार किया है, शिंदे ने महा विकास अघाड़ी (MVA) के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष में सीएम पद के लिए होड़ शुरू हो गई है. महा विकास अघाड़ी (MVA) 'तीन तिगाड़ा काम बड़ा' है. वहीं आगे शिंदे ने कहा कि जनता तय करती है कि मुख्यमंत्री कौन होगा. पोस्टर लगाने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता। हम जनसेवक हैं और जनसेवा करते रहेंगे.
दरअसल एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा था कि वर्तमान में महा विकास अघाड़ी (MVA) और एनसीपी को राज्य भर के लोगों से भारी समर्थन मिल रहा है. संतोष इस बात का है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री एनसीपी से होगा. ये अब लगभग सभी ने स्वीकार किया है. हमारी पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है. मुझे विश्वास है कि एनसीपी प्रमुख के नेतृत्व में एनसीपी भविष्य में राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी."
Tweet:
Competition for the post of CM has started in the opposition. Maha Vikas Aghadi (MVA) is 'tin tigaada kaam bigaada'. It is the public who decides who will be the chief minister. No one becomes a CM by putting up posters. We are public servants & will keep doing public service:… pic.twitter.com/yBome1gYjI
— ANI (@ANI) May 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2023 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

