Shivsena Foundation Day: शिवसेना स्थापना दिवस पर सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, लगाए कई आरोप
विभाजन के एक साल बाद, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के गुट आज सोमवार, 19 जून मुंबई में अलग-अलग स्थान पर कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस मना रहे हैं. शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाये.
Shiv Sena Foundation Day: महाराष्ट्र में शिवसेना के एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के गुट के विभाजन के एक साल बाद आज सोमवार, 19 जून मुंबई में अलग-अलग स्थान पर कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस मना रहे हैं. शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं. हमने पिछले साल एक क्रांति शुरू की. हमने जो एक साल पहले किया था, उसे करने के लिए टाइगर के साहस की जरूरत है. मैं सीएम बनने के बाद नहीं बदला हूं. उन्होंने (उद्धव ठाकरे ने) कहा कि वे 20 जून को 'देशद्रोही दिवस' मनाएंगे. लेकिन वे बालासाहेब की विचारधारा के 'गद्दार' हैं. उन्होंने महा विकास अघाड़ी सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन किया.
शिंदे वही आगे उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि वोटरों को धोखा देने वालों को सहानुभूति नहीं मिलेगी. हमने धनुष-बाण और शिवसेना के नाम को बचाया. हमारी सरकार लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है.
Tweet:
Maharashtra | "Today we have gathered here to celebrate the Shiv Sena Foundation Day. I want to thank you all for the support. We started a revolution last year. It takes Tiger's courage to do what we did a year ago. I have not changed after becoming the CM. They (Uddhav… pic.twitter.com/7kpRtEohzY
— ANI (@ANI) June 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2023 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

