Gopichand Padalkar Chappal Attack: बीजेपी MLC गोपीचंद पडलकर पुणे के इंदापुर में मराठा कार्यकर्ताओं के गुस्से का हुए शिकार, फेंके चप्पल- VIDEO
बीजेपी नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) सदस्य गोपीचंद पडलकर आरक्षण की मांग को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे मराठा कार्यकर्ताओं के गुस्से का शिकार हुए हैं. उनके ऊपर चप्पल फेंके गए हैं.
Gopichand Padalkar Chappal Attack: बीजेपी नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) सदस्य गोपीचंद पडलकर भूख हड़ताल पर बैठे मराठा कार्यकर्ताओं के गुस्से का शिकार हुए हैं. महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल द्वारा पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम शनिवार को 'ओबीसी एल्गर मेलावा' में भाग लेने पहुंचे थे. कार्य्रकम ख़त्म होने के बाद गोपीचंद पडलकर ने उसी क्षेत्र से सटे मराठा कार्यकर्ता जहां आरक्षण की मांग को लेकर अनशन कर रहे थे. गोपीचंद पडलकर उनके अनशन में शामिल होने के लिए पहुंचे. इससे पहले उनके विरोध में नारे लगने लगने. इसी बीच उनके ऊपर लोगों ने चप्पल फेंकना शुरू कर दिया. राहत बात रही कि उन्हें फेंके जाने वाले चप्पल नहीं लगे. वहीं लोगों के विरोध प्रदर्शन देख गोपीचंद पडलकर अनशन में शामिल ना होकर वहां से चलता बने. गोपीचंद पडलकर पर चप्पल फेंके जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
बीजेपी MLC गोपीचंद पडलकर पर फेंके गए चप्पल:
Video:
राज्यातील कायदा व सुव्यवस्था बिघडवण्यासाठी चिथावनिखोर भाषा वापरणाऱ्या गोपीचंद पडळकर ला पडला चपलाचा मार.....! pic.twitter.com/m8sJTeb2jS
— SΔT∇IҜ ∇ΣΣR SUΠDΣR βHΔU 🙏🏻 (@Sundarspeak57) December 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2023 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

