Maharashtra: सुभाष देसाई के बेटे भूषण को शिंदे की पार्टी 'शिवसेना' में शामिल होने पर बोले आदित्य ठाकरे, BJP वाशिंग मशीन, जिसे जाना है वह जाए
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को सोमवार को एक और बड़ा झटका लगा है. उनके सबसे करीबी नेता सुभाष देसाई का बेटा भूषण देसाई एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गये. शिवसेना में शामिल होने के बाद आदित्य ठाकरे का बयान आया है.
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को पार्टी और पार्टी का सिम्बल छिनने के बाद सोमवार को एक और बड़ा झटका लगा है. उनके सबसे करीबी नेता सुभाष देसाई का बेटा भूषण देसाई एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गये. शिवसेना में शामिल होने के बाद आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) का बयान आया है. आदित्य ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुभाष देसाई के बेटे भूषण देसाई यूबीटी (गुट) के सक्रिय सदस्य नहीं हैं, लेकिन उनके पिता सुभाष देसाई कई सालों से हमारे साथ हैं. वहीं आगे बीजेपी पर आदित्य ने तंज कसते हुए कहा कि जो भी वाशिंग मशीन में कूदना चाहता है वह कूद सकता है.
बता दें कि भूषण देसाई के पिता सुभाष देसाई ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाडी (एमवीए) शासन के दौरान उद्योग और खनन मंत्री के रूप में कार्य किया था. सुभाष देसाई को ठाकरे परिवार का करीबी विश्वासपात्र माना जाता है. लेकिन बीएमसी चुनाव से पहले सुभाष देसाई के बेटेभूषण को शिंदे की पार्टी शिवसेना में शामिल होने से उद्धव ठाकरे की पार्टी को नुकसान हो सकता है
Tweet:
Maharashtra | Bhushan Desai, son of Subhash Desai is not an active member of UBT (faction) but his father Subhash Desai is with us for many years. Anyone who wants to jump into a washing machine can jump: Aaditya Thackeray on Bhushan Desai joining Eknath Shinde's Shiv Sena pic.twitter.com/OHGjn4Wwjy
— ANI (@ANI) March 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2023 09:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

