MP में भीषण हादसा, हरदा में पेड़ से टकराई कार, चार लोग जिंदा जले, बाहर निकलने का नहीं मिला मौका
ये कार सुबह करीब 7 बजे टिमरनी थाना इलाके के पोखरनी गांव के पास पेड़ से टकरा गई. गाड़ी में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. मामला टिमरनी थाने की करताना चौकी का है.
मध्यप्रदेश: हरदा में बुधवार सुबह एक कार में चार लोग जिंदा जल गए. ये कार सुबह करीब 7 बजे टिमरनी थाना इलाके के पोखरनी गांव के पास पेड़ से टकरा गई. गाड़ी में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. मामला टिमरनी थाने की करताना चौकी का है.
चारों शव बुरी तरह से जल गए हैं. कार बरकला चारखेड़ा गांव निवासी अखिलेश पिता महेश कुशवाहा के नाम से रजिस्टर्ड है. इसमें अखिलेश कुशवाहा, राकेश पिता महेश कुशवाहा, शिवानी पति राकेश कुशवाहा और आदर्श पिता गोलू चौधरी सवार थे. सभी वरकला चारखेड़ा गांव के रहने वाले थे.
ये सभी लोग नसरुल्लागंज के दीपगांव में एक शादी समारोह अटेंड करके लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया. जानकारी के अनुसार अखिलेश, राकेश और आदर्श फोटोग्राफी का काम करते थे.
MP: हरदा जिले में पेड़ से टकराई कार, चार लोग जिंदा जले
मामला टिमरनी थाने की करताना चौकी का है. pic.twitter.com/ylbwZfR0hy
— Shubham Rai (@shubhamrai80) May 31, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

