UP Bribery Case: लखनऊ में विजिलेंस की टीम ने घूस लेते लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ा, गिरफ्तार कर साथ लेकर गई- VIDEO
लखनऊ में विजिलेंस की टीम ने सदर तहसील में एक लेखपाल को को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. जिसे गिरफ्तार करने के बाद अपने साथ लेकर गई.
UP Bribery Case: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में विजिलेंस की टीम ने सदर तहसील में एक लेखपाल को को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा. पैसों के साथ पकड़े जाने पर तहसीलदार विजिलेंस की टीम के सामने ही गिदगिड़ाने लगा कि उसने पैसा नहीं लिया. लेकिन विजिलेंस की टीम ने के भी नहीं सुनी और लेखपाल को गिरफ्तार कर घसीटते हुए गिरफ्तार करके अपने साथ लेकर गई. गिरफ्तार लेखपाल का नाम अविनाश है.
दरअसल लखनऊ के गोमतीनगर के खरगापुर कौशलपुरी काॅलोनी में रहने वाले अमन त्रिपाठी के मुताबिक उन्होंने हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था. कागजी कार्यवाही पूरी होने के बावजूद प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा था. बदले में लेखपाल अविनाश ने 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की. जब उसने रिश्वत देने से मना कर दिया तो उन्होंने उसने प्रमाण पत्र अटका दिया. अमन ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की. विजिलेंस ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते लेखपाल अविनाश को गिरफ्तार कर लिया.
Video:
लखनऊ : रंगे हाथ पकड़ा गया घूसखोर लेखपाल, घसीटते हुए ले गई विजिलेंस की टीम
Bribed Accountant | #UttarPradesh pic.twitter.com/lYM7nUrRow
— News24 (@news24tvchannel) September 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2023 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

