Jaipur Rave Party Raid: तेज म्यूजिक, शराब और अश्लील गतिविधियां! जयपुर के होटल में रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, 50 युवक-युवतियां गिरफ्तार (Watch Video)
राजस्थान की राजधानी जयपुर में देर रात रेव पार्टी कर रहे युवाओं की मौज-मस्ती पर पुलिस ने पानी फेर दिया. हिम्मतपुरा इलाके में स्थित 'कैएलम अथर्वा पैलेस एंड रेस्टोरेंट' में बगरू थाना पुलिस ने रेड मारकर 50 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है.
Jaipur Rave Party Raid: राजस्थान की राजधानी जयपुर में देर रात रेव पार्टी कर रहे युवाओं की मौज-मस्ती पर पुलिस ने पानी फेर दिया. हिम्मतपुरा इलाके में स्थित 'कैएलम अथर्वा पैलेस एंड रेस्टोरेंट' में बगरू थाना पुलिस ने रेड मारकर 50 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, होटल में बिना अनुमति के देर रात पार्टी चल रही थी, जिसमें तेज म्यूजिक, शराब और अन्य गतिविधियां हो रही थीं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में लिया. पुलिस अब आयोजकों और होटल मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है.
जयपुर में इस तरह की अवैध पार्टियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है और आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे.
ये भी पढें: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जयपुर में सोमवार को संविधान बचाओ रैली को संबोधित करेंगे
जयपुर के होटल में रेव पार्टी पर पुलिस का छापा
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)