देश की खबरें | कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जयपुर में सोमवार को संविधान बचाओ रैली को संबोधित करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू ‘संविधान बचाओ’ अभियान के तहत् जयपुर के रामलीला मैदान में सोमवार को आयोजित संविधान ‘बचाओ रैली’ को संबोधित करेंगे।
जयपुर, 27 अप्रेल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू ‘संविधान बचाओ’ अभियान के तहत् जयपुर के रामलीला मैदान में सोमवार को आयोजित संविधान ‘बचाओ रैली’ को संबोधित करेंगे।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी(आरपीसीसी) के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निर्देशानुसार आरपीसीसी द्वारा शुरू संविधान बचाओ अभियान के तहत् जयपुर के रामलीला मैदान में ‘संविधान बचाओ रैली’ सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकुर्जन खरगे मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।
चतुर्वेदी ने बताया कि एआईसीसी के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सहप्रभारी पूनम पासवान सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी रैली को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि रैली के बाद खरगे जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे जिसमें वेणुगोपाल,डोटासरा तथा रंधावा भी शामिल रहेंगे।
चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा के साथ अन्य नेताओं की राय भी लेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में जिला कांग्रेस कमेटियों के लिये महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किये जायेंगे।
चतुर्वेदी ने बताया कि इसके बाद खरगे आरपीसीसी की समन्वय समिति की बैठक ली जायेगी।
उन्होंने बताया कि सायं चार बजे आरपीसीसी की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक खरगे जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित तोतूका भवन में करेंगे। बैठक में वेणुगोपाल, डोटासरा, रंधावा, सहित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के विस्तारित कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे।
कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

