रमेश बिधूड़ी के बयान पर बवाल; लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दी चेतावनी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान को लेकर उन्हें चेतावनी दी है. चेतावनी में कहा गया है कि इस तरह के बयान अगर दोबारा दिए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान को लेकर उन्हें चेतावनी दी है. चेतावनी में कहा गया है कि इस तरह के बयान अगर दोबारा दिए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. बीजेपी के सांसद बिधूड़ी ने गुरुवार को लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. कल सदन में शोर-शराबा जारी रहने पर सदन के उपनेता राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने विवादित टिप्पणी सुनी नहीं है, लेकिन बिधूड़ी ने यदि कुछ ऐसी टिप्पणी की है, जिससे बसपा सांसद की भावना आहत हुई है तो इन शब्दों को रिकॉर्ड से हटा दिया जाना चाहिए.
Lok Sabha Speaker Om Birla took note of BJP MP Ramesh Bidhuri's statement. He gave a warning to him. In case of recurrence, strict action will be taken: Sources
— ANI (@ANI) September 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2023 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

