Liquor Shops Shut in Delhi :वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दिन दिल्ली में नहीं मिलेगी शराब, जानें इसकी वजह
दिल्ली सरकार के उत्पाद शुल्क आयुक्त ने 19 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली में ड्राई डे घोषित किया है. 19 नवंबर को ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाएगा.
छठ पूजा (Chhath Puja) का त्योहार शुक्रवार को शुरू हो गया है. इसे देखते हुए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal Government) ने बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली सरकार के उत्पाद शुल्क आयुक्त ने 19 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली में ड्राई डे (Dry Day) घोषित किया है. इसका मतलब है कि दिल्ली में रविवार को शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इस दौरान ठेकों या शराब की दुकानों में मदिरा नहीं बेची जाएगी. आपको बता दें कि 19 नवंबर को ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाएगा.
19th November to be 'Dry Day' in Delhi on the occasion of Chhath Puja: Commissioner of Excise, Government of Delhi issues order pic.twitter.com/5eSrbhaECy
— ANI (@ANI) November 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2023 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

