Chaiti Chhath Puja 2025: उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय चैती छठ पूजा का पर्व, भक्तों ने की सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा
इस साल चैती छठ पूजा की शुरुआत 1 अप्रैल से नहाय-खाय के साथ हुई थी और तीन अप्रैल को संध्या अर्घ्य देने के बाद आज सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस चार दिवसीय महापर्व का समापन हो गया है.
Chaiti Chhath Puja 2025: लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja) को साल में दो बार मनाया जाता है, कार्तिक मास के अलावा चैत्र मास में भी चार दिवसीय छठ पूजा का त्योहार बड़ी ही आस्था के साथ मनाया जाता है, जिसे चैती छठ पूजा (Chaiti Chhath Puja) कहते हैं. इस साल चैती छठ पूजा की शुरुआत 1 अप्रैल 2025 से नहाय-खाय के साथ हुई और तीन अप्रैल को संध्या अर्घ्य देने के बाद आज सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस चार दिवसीय महापर्व का समापन हो गया है. बिहार में चार दिन की चैती छठ पूजा सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गई है. राज्यभर में श्रद्धालुओं ने गंगा, गंडक, कोसी और अन्य प्रमुख नदियों के किनारे अलग-अलग घाटों पर गहरे पानी में खड़े होकर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की. यह भी पढ़ें: Chaiti Chhath Festival: लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज से शुरू, बिहार के औरंगाबाद में श्रद्धालुओं ने किया नहाय खाय अनुष्ठान (Watch Video)
चार दिवसीय चैती छठ पूजा पर्व का समापन
#बिहार में चार दिन की #चैती_छठ_पूजा आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गयी। राज्य भर में श्रद्धालुओं ने गंगा, गंडक, कोसी और अन्य प्रमुख नदियों के किनारे अलग-अलग घाटों पर कमर तक गहरे पानी में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की।#Bihar #ChaitiChhath pic.twitter.com/4yImJ2KkrA
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) April 4, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

