देश

Padma Awards 2023: मुलायम सिंह यादव पद्म विभूषण और रवीना टंडन पद्मश्री से होंगी सम्मानित

पद्मश्री विजेताओं की सूची में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रवीना टंडन का नाम भी शामिल है. रवीना टंडन को साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा.

Padma Awards 2023: मुलायम सिंह यादव पद्म विभूषण और रवीना टंडन पद्मश्री से होंगी सम्मानित
(Photo Credit : Twitter)

नई दिल्ली. भारत सरकार ने बुधवार को 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. इस साल 106 हस्तियों के लिए इस पुरस्कार की घोषणा की गई है जिसमें 6 लोगों को पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 लोगों को पद्मश्री दिए जाएंगे. ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) के जनक दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है जो कि भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है.

पद्मश्री विजेताओं की सूची में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रवीना टंडन (Raveena Tandon) का नाम भी शामिल है. रवीना टंडन को साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा.

मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण पुरस्कार

 तबला वादक जाकिर हुसैन, एसएम कृष्णा और श्रीनिवास वर्धन को पद्म विभूषण दिया जाएगा. इसके अलावा दिलीप महालनाबिस के अलावा मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) और बालकृष्ण दोशी को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2023 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).