Lakhimpur Kheri Shocker: जमीन विवाद में बुजुर्ग दुकानदार पर हमला, 4 लोगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा; CCTV में कैद हुई बर्बरता
यूपी के लखीमपुर खीरी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां सदर कोतवाली के LRP इलाके में 14 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे चार लोगों ने एक बुज़ुर्ग दुकानदार जगदीश कुमार पर बर्बर हमला कर दिया.
Lakhimpur Kheri Shocker: यूपी के लखीमपुर खीरी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां सदर कोतवाली के LRP इलाके में 14 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे चार लोगों ने एक बुज़ुर्ग दुकानदार जगदीश कुमार पर बर्बर हमला कर दिया. हमला इतना खौफनाक था कि पूरी घटना CCTV में कैद हो गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी लाठी-डंडों से जगदीश पर ताबड़तोड़ वार कर रहे हैं. एक हमलावर तो काउंटर पर चढ़कर मारपीट करने लगता है, जबकि चौथा व्यक्ति धमकी देता नजर आता है. आरोपी रोहित, राजेश वर्मा और अनुज वर्मा का जगदीश से पुराना ज़मीन विवाद चल रहा था.
लाठी टूट जाने के बाद भी हमलावर रुके नहीं. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
जमीन विवाद में बुजुर्ग दुकानदार पर हमला
ये हमला तो नहीं हो सकता, शायद कोई फिल्म शूट हो रही होगी !!
सीन है : होटल मालिक जगदीश कुमार की राजेश वर्मा, अनुज वर्मा, रोहित ने डंडों से कुटाई की।
📍लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/4JrKRpu69b
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) April 15, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

