King Cobra Video: तमिलनाडु के एक घर में घुसा था 14 फीट लंबा किंग कोबरा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
तमिलनाडु में एक तरफ भारी बारिश से बाढ़ आ गई है तो दूसरी तरफ सांप इधर-उधर भाग रहे हैं. तमिलनाडु के भगवतीपुरम के एक घर में अधिकारियों ने एक विशाल किंग कोबरा पकड़ा. भगवतीपुरम के एक घर में 14 फीट का सबसे जहरीला किंग कोबरा घुस गया. उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को दी. जिसके बाद अधिकारी उस घर तक पहुंचे और बड़ी चालाकी से किंग कोबरा को पकड़ लिया...
तमिलनाडु में एक तरफ भारी बारिश से बाढ़ आ गई है तो दूसरी तरफ सांप इधर-उधर भाग रहे हैं. तमिलनाडु के भगवतीपुरम के एक घर में अधिकारियों ने एक विशाल किंग कोबरा पकड़ा. भगवतीपुरम के एक घर में 14 फीट का सबसे जहरीला किंग कोबरा घुस गया. उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को दी. जिसके बाद अधिकारी उस घर तक पहुंचे और बड़ी चालाकी से किंग कोबरा को पकड़ लिया. बैग में डालने के बाद भी सांप बैग में काफी तेजी से घूम रहा था तो उन्होंने उसे जोर से पकड़ लिया और बैग में डालकर बांध दिया. उस बैग को दूसरे बैग में रखा गया और वहां से ले जाया गया. अधिकारियों ने कहा कि वे इसे जंगल में छोड़ देंगे. अधिकारियों द्वारा किंग कोबरा को पकड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: विशालकाय किंग कोबरा को पकड़ रहा था शख्स, गुस्साए नागराज ने फन फैलाकर की अटैक की कोशिश (Watch Viral Video)
देखें वीडियो:
#WATCH | Tenkasi, Tamil Nadu: The Fire department captured a 14-foot-long King Cobra that had entered a residential area in Bhagavathipuram village. It was handed over to the forest department pic.twitter.com/BfXI6p4iom
— ANI (@ANI) December 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

