देश

Kerala Nipah Virus Case: केरल में निपाह वायरस की दहशत, एक और मरीज अस्पताल में भर्ती, बांग्लादेशी वैरिएंट की पुष्टि

कोझिकोड (Kozhikode) के एक अस्पताल में निगरानी में रखे गए 39 वर्षीय व्यक्ति में निपाह वायरस (Nipah virus) के एक और मामले की पुष्टि हुई.

Kerala Nipah Virus Case: केरल में निपाह वायरस की दहशत, एक और मरीज अस्पताल में भर्ती, बांग्लादेशी वैरिएंट की पुष्टि
(Photo Credits: X)

केरल: कोझिकोड (Kozhikode) के एक अस्पताल में निगरानी में रखे गए 39 वर्षीय व्यक्ति में निपाह वायरस (Nipah virus) के एक और मामले की पुष्टि हुई. स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है. कोझिकोड में निपाह वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सभी स्कूल-कॉलेज दो दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. निपाह वायरस से यहां दो लोगों की मौत हो चुकी है. एक 9 साल का बच्चा आईसीयू में है.

इससे पहले केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि प्रदेश में जिस वायरस की पुष्टि हुई है, वह बांग्लादेशी वैरिएंट है. यह इंसानों से इंसानों में फैलता है. इस वायरस से मृत्यु दर अधिक है, पर ये कम संक्रामक है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2023 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).