Kerala Boat Tragedy: मलप्पुरम नाव हादसे पर केरल हाईकोर्ट सख्त, कहा- ऐसी घटनाएं दोहराई जा रही हैं, हम इसे भूलने नहीं देंगे
केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर के पास रविवार रात को पर्यटकों से भरी नाव पलट गई. हादसे में एक झटके में 22 लोगों की जान चली गई. जिस हादसे पर केरल हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए मामले में खुद से ही संज्ञान लिया है
Kerala Boat Tragedy: केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर के पास रविवार रात को पर्यटकों से भरी नाव पलट गई. हादसे में एक झटके में 22 लोगों की जान चली गई. जिस हादसे पर केरल हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए मामले में खुद से ही संज्ञान लिया है. कोर्ट ने कहा कि ऐसी घटनाएं दोहराई जा रही हैं. इस तरह के हादसे में 22 लोगों की जान चली गई. हमारे दिल से खून बह रहा है. कोर्ट ने कहा कि , जबकि हमारे पास पुलिस, बंदरगाह प्राधिकरण हैं. लेकिन अब किसी को कानून का डर नहीं है. हम इसे भूलने नहीं देंगे.
हालांकि केरल में पर्यटक नौका हादसे के एक दिन बाद राज्य सरकार ने सोमवार को मामले में न्यायिक जांच का आदेश दिया और मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया. इस हादसे में महिलाओं एवं बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो चुकी है.
Tweet:
#TanurBoatTragedy : Kerala HC Takes Suo Moto Action
Such incidents are repeating. We have police, port authorities. 22 people including children died. Our heart is bleeding. Nobody has fear of law anymore. We won't let this be forgotten: J. Devan Ramachandran pic.twitter.com/0QxiXSQmQO
— Live Law (@LiveLawIndia) May 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2023 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

