Katra-Delhi New Vande Bharat: 30 दिसंबर से कटरा से दिल्ली के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत, उधमपुर और कठुआ में भी होगा स्टॉपेज- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
कटरा से दिल्ली के लिए नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर से कटरा से दिल्ली के लिए शुरू होने वाली नई वंदे भारत का उधमपुर और कठुआ में भी ठहराव होगा.
कटरा से दिल्ली के लिए नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि 30 दिसंबर से कटरा से दिल्ली के लिए शुरू होने वाली नई वंदे भारत का उधमपुर और कठुआ में भी ठहराव होगा. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''उधमपुर और कठुआ के लिए राहत भरी खबर. 2019 में कटरा और दिल्ली से पहली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने के बाद से ही कठुआ और उधमपुर में भी इसके ठहराव की लगातार मांग हो रही थी. हमारे अनुरोध का जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद. 30 दिसंबर से कटरा से दिल्ली के लिए शुरू होने वाली नई वंदे भारत का स्टॉपेज उधमपुर और कठुआ में भी होगा. यह न केवल एक बड़ी राहत के रूप में आएगा बल्कि यात्रा में आसानी, व्यापार में आसानी और समग्र रूप से जीवनयापन में आसानी प्रदान करेगा.''
देखें ट्वीट-
responding to our request. The new Vande Bharat from Katra to Delhi starting 30th December will have a Stop in Udhampur and Kathua also. This will not only come as a huge relief but also provide ease of travel, ease of business and overall ease of living.
2/2
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) December 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2023 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

