देश

B Nagendra Resigns: कर्नाटक सरकार में मंत्री बी नागेंद्र ने अपने पद से दिया इस्तीफा, करोड़ों रूपए का लगा है भ्रष्टाचार का आरोप

कर्नाटक सरकार में आदिवासी कल्याण मंत्री और चार बार के विधायक बी नागेंद्र को करोड़ों रूपए का भ्रष्टाचार का आरोप लगा है. जिस आरोप के बाद बी नागेंद्र को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है

B Nagendra Resigns: कर्नाटक सरकार में मंत्री बी नागेंद्र ने अपने पद से दिया इस्तीफा, करोड़ों रूपए का लगा है भ्रष्टाचार का आरोप
B Nagendra Resigns - FB

Minister B Nagendra Resigns: कर्नाटक सरकार में आदिवासी कल्याण मंत्री और चार बार के विधायक बी. नागेंद्र पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगा है, जिसके बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. मंत्री नागेंद्र पर कथित तौर पर कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम से 187.3 करोड़ रुपये अवैध रूप से कॉरपोरेट्स को ट्रांसफर करने का आरोप लगा है. मंत्री नागेंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोप तब लगे, जब निगम अधीक्षक चंद्रशेखरन ने आत्महत्या करने से पहले छोड़े गए एक सुसाइड नोट में उल्लेख किया कि एक मंत्री ने उन्हें निगम के अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया था. जिस आरोप के बाद मंत्री नागेंद्र का नाम घोटाले में आने पर उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा

कर्नाटक सरकार के मंत्री बी नागेंद्र का इस्तीफा:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).