देश

Karnataka CM Oath Ceremony: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे शरद पवार, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने NCP प्रमुख को फोन कर दिया निमंत्रण

सिद्धारमैया कल यानी शनिवार को कर्नाटक के नए सीएम और डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बताया कि समारोह में शामिल होने को लेकर खरगे का फोन आया है. कल वे भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

Karnataka CM Oath Ceremony: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे शरद पवार, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने NCP प्रमुख को फोन कर दिया निमंत्रण

Karnataka CM Oath Ceremony: कांग्रेस नेता सिद्धारमैया कल यानी शनिवार को कर्नाटक के नए सीएम और डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. जिसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. वहीं कांग्रेस शपथ ग्रहण में विपक्षी ताकत को दिखाने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्ष के नेताओं को निमंत्रित किया. वहीं कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी शामिल होंगे. पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का समारोह में शामिल होने को लेकर न्योता आया है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2023 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).