देश

Kanpur: प्यार के लिए किया लिंग परिवर्तन, प्रेमी ने शादी से किया इनकार; मिला धोखा तो फूंक दी कार

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं. ये मामला दोस्ती-प्यार, सेक्स चेंज और फिर बदले की आग में बदल गया. एक लड़के को इंदौर के एक युवक से ऑनलाइन प्यार हो गया. इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि शख्स ने सेक्स चेंज का ऑपरेशन करवा लिया.

Kanpur: प्यार के लिए किया लिंग परिवर्तन, प्रेमी ने शादी से किया इनकार; मिला धोखा तो फूंक दी कार
कानपुर (Photo Credits: Twitter)

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं. ये मामला दोस्ती-प्यार, सेक्स चेंज और फिर बदले की आग में बदल गया. एक लड़के को इंदौर के एक युवक से ऑनलाइन प्यार हो गया. इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि शख्स ने सेक्स चेंज का ऑपरेशन करवा लिया. लेकिन बात आगे नहीं बनी तो हवालात की हवा खाना पड़ गयी. कानपुर में बीते दिन एक घर के बाहर खड़ी कार में आग लग गयी थी. जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. यह काम दीप से बनी दीपा ने किया था, जिसे कानपुर के रहने वाले प्रेमी ने धोखा दिया था. इंदौर के रहने वाले दीप और कानपुर के वैभव के बीच दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी. वैभव ने सोनू मौर्य के नाम से फेक आईडी बनाकर दीप से बात करना शुरू की थी. जब दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गयी तो दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की इच्छा जताई. इसके बाद वैभव ने दीप पर दवाब डाला कि वो अपना जेंडर बदले तो शादी कर लेंगे. वैभव के प्यार में दीप ने पर लगभग 50 लाख रुपए खर्च करके अपना सेक्स चेंज करवा लिया. वादे के मुताबिक जब दीप शादी करने कानपुर आया तो वैभव ने शादी करने से इनकार कर दिया. बस बात से दीप इतना आहत हो गया कि उसने तो बदला लेने के लिए अपने प्रेमी वैभल की कार में आग लगा दी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2024 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).