देश

Jio AirFibre to launch on Ganesh Chaturthi: RIL की एजीएम में मुकेश अंबानी का ऐलान, 'जियो एयरफाइबर' गणेश चतुर्थी के मौके पर होगा लॉन्च- VIDEO

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 46वीं वार्षिक आम बैठक में बड़ा ऐलान किया है. बैठक को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि गणेश चतुर्थी के मौके पर 19 सितंबर को जियो एयरफाइबर लॉन्च होगा

Jio AirFibre to launch on Ganesh Chaturthi: RIL की एजीएम में मुकेश अंबानी का ऐलान, 'जियो एयरफाइबर' गणेश चतुर्थी के मौके पर होगा लॉन्च- VIDEO
Mukesh Ambani | Photo: ANI

Jio AirFibre to launch on Ganesh Chaturthi: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने सोमवार को 46वीं वार्षिक आम बैठक में बड़ा ऐलान किया है. बैठक को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि गणेश चतुर्थी के मौके पर 19 सितंबर को जियो एयरफाइबर लॉन्च होगा.  बता दें कि जियो एयर फाइबर, 5G नेटवर्क और बेहतरीन वायरलेस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर, घरों और दफ्तरों में वायलेस ब्रॉडबैंड सर्विस देगा. दूरसंचार के क्षेत्र में जियो एयर फाइबर के आने से कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

एजीएम में मुकेश अंबानी बताया कि फिलहाल 1  करोड़ से ज्यादा परिसर हमारी ऑप्टिकल फाइबर सर्विस, जियो फाइबर से जुड़े हैं. हालांकि अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे घर और परिसर मौजूद हैं जहां वायर के जरिए कनेक्टिविटी देना मुश्किल है.  जियो फाइबर के जरिए हम उम्मीद कर रहे हैं कि 20 करोड़ घरों और परिसर को कनेक्विटी प्रदान कर सकेंगे. जियो एयर फाइबर के आने से हर दिन जियो 1.5 लाख नए ग्राहक जोड़ सकेगा.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2023 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).