देश

Ghulam Nabi Azad के समर्थन में 5 पूर्व विधायकों ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, क्या घाटी में कमजोर होगी कांग्रेस?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम 5 पन्नों का लेटर जारी किया है. इस लेटर में राहुल गांधी को निशाने पर लिया गया है.

Ghulam Nabi Azad के समर्थन में 5 पूर्व विधायकों ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, क्या घाटी में कमजोर होगी कांग्रेस?
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद (Photo Credit : Twitter)

जम्मू-कश्मीर: जी. एम. सरूरी, हाजी अब्दुल राशिद, मोहम्मद अमीन भट, गुलजार अहमद वानी और चौधरी मोहम्मद अकरम ने "गुलाम नबी आजाद के समर्थन में" कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया. आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम 5 पन्नों का लेटर जारी किया है. इस लेटर में राहुल गांधी को निशाने पर लिया गया है.

उन्होंने कहा "कांग्रेस ने संघर्ष और सही दिशा में लड़ाई लड़ने की इच्छाशक्ति खो चुकी है. ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस को देशभर में जोड़ने की कवायद की जानी चाहिए थे. दुर्भाग्य से राहुल गांधी के राजनीति में आने के बाद जब उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था, उन्होंने कांग्रेस के कार्य करने के तौर-तरीकों को खत्म कर दिया. उन्होंने संपूर्ण सलाहकार तंत्र को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही राहुल का प्रधानमंत्री द्वारा जारी किया गया अध्यादेश फाड़ना उनकी अपरिवक्ता दिखाता है. इससे 2014 में हार का सामना करना पड़ा."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).