Israel-Palestine conflict: इजराइल पर बरसे AIMIM प्रमुख औवेसी, लगाया अत्याचार का आरोप, कहा- 'गाजा के 10 लाख गरीब लोग बेघर हो गए, दुनिया खामोश है'- VIDEO
हमास के हमले के बाद इजराइल और फिलिस्तीन आमने सामने आ गए हैं. गाजा समेत फिलिस्तीन पर इजराइल हमला कर रहा है. इजराइल द्वारा गाजा पर किये जा रहे हमले को लेकर AIMIM प्रमुख ओवैसी ने हमला बोलते हुए लोगों से सवाल किया है.
Israel-Palestine conflict: हमास के हमले के बाद इजराइल और फिलिस्तीन आमने सामने आ गए हैं. गाजा समेत फिलिस्तीन पर इजराइल हमला कर रहा है. जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोगों की जाने गई है और घायल हुए हैं. दोनों देशों के बीच जारी जंग को लेकर एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM chief Asaduddin Owaisi) ने इजराइल पर अत्यचार का आरोप लगाया है. हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने इजराइल पर बरसते हुए कहा कि "21 लाख की आबादी में 10 लाख गाजा के गरीब लोग बेघर हो गए हैं... दुनिया खामोश है... 70 साल से इजराइल कब्जाधारी है... कब्जा आपको नजर नहीं आता, आपको अत्याचार नजर नहीं आता.
फिलहाल हमास के हमले के बाद इजराइल की सेना गाजा में बीते 7 अक्टूबर के बाद से ही दाखिल हो चुकी है. इजराइल की सेना एक एक करके जहां हमासे के लोगों को मार रही है. वहीं उन्हें हमले में आम लोग भी मारे जा रहे हैं. इजलाल के हमले के चलते गाजा में हालात काफी भयावह हो चुकी है. लोग खाने पीने से लेकर बिजली के लिए तरस रहे हैं.
Video:
#WATCH | Hyderabad: On the Israel-Palestine conflict, AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, "The poor people of Gaza, with a population of 21 lakh, 10 lakh have been rendered homeless...The world is silent...For 70 years Israel has been an occupier...You cannot see the occupation,… pic.twitter.com/9riNvVEOV1
— ANI (@ANI) October 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2023 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

