देश

IPL 2022 Team: आईपीएल को मिली दो नई टीमें, 2022 में लखनऊ और अहमदाबाद भी दिखाएंगी दम

बीसीसीआई ने सोमवार को आईपीएल की दो नई टीमों का ऐलान कर दिया है. ये दोनों टीमें अहमदाबाद और लखनऊ के नाम पर होंगी. 2022 में अहमदाबाद और लखनऊ की दो नई टीमें आईपीएल में दम दिखाएंगी.

IPL 2022 Team: आईपीएल को मिली दो नई टीमें, 2022 में लखनऊ और अहमदाबाद भी दिखाएंगी दम
इंडियन प्रीमियर लीग (Photo Credits: Twitter)

BCCI ने सोमवार को IPL की दो नई टीमों का ऐलान कर दिया है. ये दोनों टीमें अहमदाबाद और लखनऊ के नाम पर होंगी. 2022 में अहमदाबाद और लखनऊ की दो नई टीमें आईपीएल में दम दिखाएंगी. इसी के साथ आईपीएल में अब कुल टीमों की संख्या 10 हो चुकी है. अहमदाबाद की टीम को सीवीसी कैपिटल ग्रुप ने खरीदा है, वहीं लखनऊ को आरपी संजीव गोयनका ग्रुप ने अपना बनाया है.

आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप ने लखनऊ फ्रेंचाइजी को 7,090 करोड़ रुपये में खरीदा वहीं सीवीसी कैपिटल ने अहमदाबाद टीम को 5600 करोड़ रुपये में खरीदा. संजीव गोयनका ग्रुप ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर लखनऊ फ्रेंचाइजी को खरीद लिया. संजीव गोयनका ग्रुप के बाद सीवीसी कैपिटल ने सबसे बड़ी बोली लगाई और वो अहमदाबाद को खरीदने में कामयाब रही.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2021 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).