2000 Notes: रिजर्व बैंक में नहीं लौटे 2000 के सभी नोट, लोग अभी भी दबाए बैठे हैं 10 हजार करोड़ रुपये
आरबीआई का कहना है कि 2000 रुपये के 97 प्रतिशत से अधिक नोट वापस आ गए. वहीं 10000 करोड़ रुपये मूल्य के बैंक नोट अभी भी जनता के पास हैं.
नई दिल्ली : 2000 रुपये के नोट अभी भी मार्केट में मौजूद हैं. आरबीआई के अनुसार 2000 रुपये के नोट के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये अभी भी लोगों के पास हैं. आरबीआई का कहना है कि 2000 रुपये के 97 प्रतिशत से अधिक नोट वापस आ गए. वहीं 10000 करोड़ रुपये मूल्य के बैंक नोट अभी भी जनता के पास हैं.
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)ने 19 मई को वित्तीय जगत को आश्चर्यचकित कर दिया था जब उसने 2,000 रुपये के नोट को बंद करने की घोषणा की थी. 2000 रुपये का नोट रखने वाली जनता और संस्थाओं को शुरू में 30 सितंबर तक बैंकों में बदलने या जमा करने के लिए कहा गया था. बाद में अंतिम तिथि को 7 अक्टूबर तक बढ़ाया गया था.
RBI says more than 97 pc of Rs 2,000 notes returned; only Rs 10,000 cr worth such banknotes still with public
— Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2023 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

